छोटी दादावाड़ी नई दिल्ली में 6 जुलाई को चातुर्मास प्रवेश

0
352
छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा पद विभूषिता, गुरुवर्या पपू. मनोहरश्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. मृगावतीश्री जी मसा. आदि ठाणा3, जिनका चौमासा 2025 श्री जिनकुशल सूरी छोटी दादाबाड़ी, नई दिल्ली निश्चित है, प्रातः गाजे बाजे के साथ दिनांक 18-6-2025 बुधवार को नगर प्रवेश कर बड़ी दादाबाड़ी महरौली तीर्थ में पदार्पण किया।



दिनांक 21 जून 2025 से साध्वी भगवंत नगर भ्रमण की शुरुआत कर चुके है। आगे चातुर्मास प्रवेश 6 जुलाई 2025 रविवार को संभावित है। विहार एवं गोचरी व्यवस्था श्री जिनकुशलसूरि जैन खरतरगच्छ दादाबाड़ी ट्रस्ट के सानिध्य में जैन कुशल युवक मंडल ने संचालित की, साथ ही महिला मण्डल का सहयोग पूर्ण रूप से रहा।

जैन कुशल युवक मंडल के अध्यक्ष शशांक नाहटा, महामंत्री अगम लोढा ने बताया गत वर्षों से इस बार विहार में साधर्मी भाइयों एवं बहिनों का ज्यादा संख्या में सहयोग प्राप्त हुआ, लगभग सभी स्लॉट एडवांस बुक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here